फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 साल के ताऊ से FB पर प्यार करके पछताई 60 साल की NRI

Fri, 04 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
भारतीय व्यक्ति से एनआरआई महिला को फेसबुक पर प्यार
विज्ञापन
60 साल की एनआरआई को फेसबुक पर 65 साल के ताऊ से प्यार हो गया, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि उसे पछतावा हो रहा। उसने अब ताऊ पर रेप का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ पुलिस में रेप व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। थाना 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने पूरी कहानी सुनाई और कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। सच सामने आ जाएगा। महिला भारतीय मूल की है और कनाडा में रहती है।

आरोप अंबाला कैंट में महेश नगर निवासी रघुवीर सिंह पर लगे हैं।  रघुवीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया और शारीरिक शोषण भी किया गया।
विज्ञापन

कैनेडा में परिवार से अलग रहती है महिला

fraudulent phone calls
एसएचओ गगनदीप ने बताया कि हमारे पास महिला की लिखित शिकायत आई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी फैमिली कैनेडा में है, लेकिन वह उनसे अलग रहती है। साल 2015 में वह इंडिया घूमने आई थी।

इस दौरान जुलाई महीने में रघुबीर सिंह से फेसबुक पर दोस्ती हुई। कुछ दिन दोनों में चैट हुई और उसके बाद यह बातचीत लव अफयेर में बदल गई। महिला ने बताया कि एक दिन रघुवीर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

वह राजी हो गई और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। इस बीच रघुवीर ने उससे संबंध भी बनाए, लेकिन एक दिन रघुबीर बिना बताए चला गया और उसके बाद उसने फोन ही नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें