फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली महिला

Mon, 06 Oct 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित झुग्गी निवासी एक महिला रविवार सुबह संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटकी मिली। प्राथमिक जांच में पुलिस ने महिला की मौत को आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से दरभंगा, बिहार निवासी सीमा (30) पति के साथ सेक्टर-16 की झुग्गी में रहती थी। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसके पिता गुलाबचंद भी झुग्गी में ही रहते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाकर सब लोग छत पर सो गए थे। जबकि सीमा झुग्गी में थी। रविवार सुबह परिजन जागे तो देखा कि सीमा घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें