प्रगति मैदान में सोमवार से छात्रों की प्रतिभा देखने को मिलेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में तीन दिन तक देशभर के बाल वैज्ञानिक अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय कर रहा है।
इसका उद्घाटन कैबिनेट सचिव करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शनी में देश भर के करीब 900 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। हॉल नंबर 8-12 के बीच बच्चों के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन होगा। इन्हें छात्रों ने एक साल के भीतर विकसित किया है। आखिर में बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।