फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 08 Nov 2014 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।फरीदाबाद सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बंसल कॉलोनी निवासी दिनेश पंडित की बेटी पूजा ने सात नवंबर को थाना सेक्टर-31 में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिनांक 29 मई 2010 को फरीदाबाद निवासी मनोज के साथ हुई थी।

पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया गया था। पति मनोज, जेठ रिंकू उर्फ बिसू, देवर जय प्रकाश, सास जयमल, ससुर देवेन्द्र प्रसाद व मनोज का दोस्त यशपाल उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान हो कर पूजा ने अपने मायके आकर परुलस को शिकायत दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें