जानकारी के अनुसार, सायमा 22 पुत्री सलीम निवासी मोहल्ला कुरेसियब रानीखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखंड का विवाह डेढ़ साल पहले 2022 में शादाब (24) पुत्र महबूब निवासी मयूरविहार थाना मसूरी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादाब और सायमा की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदलकर शादी तक पहुंची। जिसका रविवार शाम 5:30 बजे अंत हो गया। पता चला है कि युवती ने रानीखेत से मयूरविहार आकर प्रेम विवाह किया था।
शादाब कॉल सेंटर में जॉब करता है। एसीपी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि मयूरविहार में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को अभी पीड़िता पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाकी मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।