फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 21-25 सितंबर तक वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह, यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हो रहे दो बड़े आयोजन

Sun, 17 Sep 2023 03:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

आयोजनों के दौरान शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिले की कंपनियों से 21 से 25 सितंबर तक वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
नोएडा में मोटो जीपी रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 21 से 25 सितंबर के बीच दो बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन होंगे। मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कई शहरों से बड़ी तादाद में लोग पहुंचेंगे। दोनों आयोजनों के दौरान शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिले की कंपनियों से 21 से 25 सितंबर तक वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी और डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने व्यापारियों और उद्यमियों से दोनों अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए डायवर्जन लागू करने और इसके पालन में सहयोग करने की अपील की। आनंद कुलकर्णी ने कहा कि अगर संभव हो तो औद्योगिक और व्यापारिक कामकाज ऑनलाइन व वर्क फ्राम होम पर शिफ्ट कर दें। जिसे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर से शुरू हो रहे यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आने की संभावना है। 
विज्ञापन

जिसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिया कि जाम से बचने के लिए वह अपने वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव सिंघल, प्रदेश महामंत्री निखिल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें