फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से विवाद होने पर घर से निकली थी विवाहिता, ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो

Tue, 27 Mar 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सास से विवाद के बाद एक विवाहिता घर छोड़कर निकल गई। वाराणसी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन में विवाहिता के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सह ना पाई। जानिए ट्रेन में विवाहिता के साथ क्या हुआ।

विज्ञापन


सास विवाद होने पर पानीपत से मायके जा रही महिला के साथ ट्रेन में मुरादाबाद के कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। मामला जीआरपी तक पहुंचने के बाद आशा ज्योति केंद्र, गाजियाबाद लाई गई। यहां उसकी काउंसलिंग के बाद महिला को ससुराल वापस लौटा दिया।

नवंबर 2016 में जौनपुर की रहने वाली इस महिला की शादी पानीपत निवासी अकाउंटेंट से शादी हुई थी। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। लड़के के परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया था, इसकी वजह से पति के साथ ही रहती है। शुक्रवार 23 मार्च को महिला का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


तीन माह की गर्भवती महिला सास से विवाद होने पर घर से चली आईं। पानीपत से रेवाड़ी स्टेशन पहुंची और यहां से वाराणसी साप्ताहिक ट्रेन के महिला डिब्बे में जौनपुर सिटी स्टेशन के लिए बैठी गईं।

विज्ञापन

मुरादाबाद के पहले कुछ युवकों ने महिला कोच में घुसकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। वह उसे खींचने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। 

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। महिला को जीआरपी ने मुरादाबाद के शेल्टर होम भेज दिया। 24 मार्च को महिला को आशा ज्योति केंद्र, गाजियाबाद की काउंसलर हापुड़ बॉर्डर से महिला को अपने यहां लेकर आईं। 25 को उसका पति आशा ज्योति केंद्र पहुंचकर उसे अपने साथ ले गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें