फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के परिजनों से मिले सीएम, नहीं मिला मुआवजा

Sun, 27 Dec 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह डीटीसी के चपेट में आकर मारे गए नौ साल के बच्चे के परिवार से मिलने के लिए नरेला के मामूरपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुखदर्द साझा किया। पीड़ित परिवार के लिए उन्होंने कोई मुआवजे का एलान नहीं किया, लेकिन हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह 11:30 बजे मामूरपुर गांव में राजेश कुमार के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात हुई घटना के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन


परिवार वालों ने मुख्यमंत्री को सारी बातें बताई। मुख्यमंत्री घटना में घायल तुषार से मिले और उसका हाल चाल पूछा। परिवार वालों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह काफी गरीब हैं।
विज्ञापन

सीएम के बाद डीएम भी पहुंचे मिलने

वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री से परिवार वालों का आर्थिक मदद करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने परिवार वालों को कोई भी परेशान होने पर नरेला के विधायक शरद चौहान से बातचीत करने के लिए कहा।

परिवार वालों के मुताबिक करीब 20 मिनट रहने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद इलाके के डीएम और एसडीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

गौरतलब है कि मामूरपुर निवासी नानकचंद अपने 14 साल के बेटे तुषार और उसके भाई राजेश के बेटे युवराज (9) को लेकर शुक्रवार खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे।

रामदेव चौक की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही डीटीसी की पुरानी बस ने तीनों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चे बस की चपेट में आ गए। जबकि नानकचंद दूसरी तरह गिरने की वजह से बच गए।

जख्मी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तुषार का पैर टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर बुराड़ी निवासी चालक सुनील (37) को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें