फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही है बारिश, आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट; चलेंगी तेज हवाएं

Thu, 12 Sep 2024 04:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

Trending Videos

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी और उसके बाद बारिश में और कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे इस कारण से दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें