फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुत्तों ने ढाई साल के बच्चे पर तीन मिनट किया हमला, 150 फुट घसीटा... कमर के नीचे पांच जगहों पर हुआ जख्म

Mon, 29 Jan 2024 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हमले के बाद से मासूम नमन इतना डर गया है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर चौंक जाता है और रोने लगता है। रात भर उसे बुखार रहा। डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 दिन में घाव भर जाएगा।
विज्ञापन
परिजनों के साथ मासूम, हमले से पैर पर हुए जख्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने हमलाकर 150 फुट तक जमीन पर घसीटकर घायल कर दिया। बच्चे के कमर के नीचे पांच स्थानों पर गहरे जख्म हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर बैठ गया है। मामला राजनगर एक्सटेंशन के केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी का है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को सोसाइटी में पहुंची नगर निगम की टीम तीन कुत्ते पकड़कर ले गई।

विज्ञापन

सोसाइटी निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नमन सेंट्रल पार्क में खेल रहा था। इस दौरान सोसाइटी में पल रहे छह सात आवारा कुत्ते दौड़कर नमन के पास आए और उसपर हमलाकर गिरा दिया। बच्चे के पैर को पकड़कर पार्क में करीब डेढ़ सौ फुट तक घसीटा। थोड़ी ही दूर पर मौजूद लोगों और गार्ड ने नमन को किसी तरह कुत्ते से बचाया।

करीब तीन मिनट तक कुत्ते हमलावर रहे। अंकुर ने बताया कि नमन को लेकर नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां करीब दो घंटे तक रहना पड़ा। अंकुर ने बताया कि जांघ और पैर में गहरे जख्म हो गए हैं। नमन इतना डर गया है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर चौंक जाता है और रोने लगता है। रात भर उसे बुखार रहा। डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 दिन में घाव भर जाएगा।

तीन दिन में आठ लोगों को कुत्तों ने किया घायल
केडीपी ग्रैंड सवाना में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सोसाइटी निवासी राहुल बालियान ने बताया कि सोसाइटी में मौजूदा समय में 35 से 40 आवारा कुत्ते हैं। आए दिन किसी न किसी को कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में आठ लोगों को कुत्तों ने काटा है। विजेश कर्णवाल, करम सिंह डोगरा, विकास सिंह, निधि, स्वर्णलता, नमन, राजन को कुत्तों ने काटकर घायल किया कर दिया है। 26 जनवरी को चार लोगों को कुत्तों ने काटा। एओए सचिव बालियान का कहना है कि कुछ पशु प्रेमियों की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है। इसका समाधान जल्द नहीं किया गया तो निवासी सड़क पर उतरने का मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पकड़े तीन कुत्ते
वीडियो वायरल होने के बाद और नगर निगम में शिकायत पर नगर पशु चिकित्साधिकारी विवेक त्रिपाठी ने सोसाइटी में टीम भेजी। टीम तीन कुत्तों को पकड़कर ले गई। डाॅ त्रिपाठी ने बताया कि रोजाना 10 से 12 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें