फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए AIIO के चीफ इमाम के खिलाफ फतवा जारी, फोन पर मिल रहीं जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Jan 2024 08:53 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

डॉ. इमाम उमेर की ने कहा है कि मुझे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आमंत्रण मिला था। मैंने दो दिनों तक विचार किया और फिर सद्भाव के लिए अयोध्या जाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के वाले अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। डॉ. इमाम उमेर 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बने थे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की अन्य नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा है कि जो मुझसे नफरत करते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

विज्ञापन

फतवा जारी होने के बाद डॉ. इमाम उमेर की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, 'मुझे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आमंत्रण मिला था। मैंने दो दिनों तक विचार किया और फिर सद्भाव के लिए अयोध्या जाने का फैसला किया। फतवा कल यानी रविवार को जारी किया गया था, लेकिन मुझे 22 जनवरी की शाम से धमकी भरी कॉल आ रही है।' 

विज्ञापन

डॉ. इमाम उमेर ने आगे कहा है कि 'मैंने कुछ कॉल्स की रिकॉर्डिंग की है, जिनमें कॉल करने वालों मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जो मुझसे प्यार करते हैं और देश से प्यार करते हैं, वे मेरा समर्थन करेंगे। जो लोग समारोह में शामिल होने के लिए मुझसे नफरत करते हैं, उन्हें शायद पाकिस्तान चले जाना चाहिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें