राहुल गांधी ने वाल्मीकि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं। वह बोले कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
दिल्ली में बुधवार दिन में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 24 अकबर रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने देश को एक जीवन जीने का तरीका सिखाया है। भारतीय समाज में उनका योगदान अमूल्य है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि वाल्मीकि जी का संदेश प्यार और भाईचारे का था। आज जब हम भारत को देखते हैं तो उनके संदेश पर प्रहार होता हुआ दिखता है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी के सिद्धांतों पर टिका है। राहुल ने इस मौके पर शोभा यात्रा को झंडा दिखाया।
राहुल गांधी ने वाल्मीकि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं। वह बोले कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह हर कोई देख सकता है।
विज्ञापन
वह आगे बोले, आज संविधान, वाल्मीकि जी की विचारधारा और खासतौर पर हमारे गरीब वाल्मीकि समाज के भाई-बहनों पर आक्रमण हो रहा है और ये सबको दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी ये आक्रमण नहीं होने देगी, ये देश को जितना तोड़ेंगे, हम उतना जोड़ेंगे।