कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनसे उनकी न्यूज एंकर पत्नी के भाजपा से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने घुमाफिरा कर कहा कि परिवार से सिर्फ वे ही राजनीति में हैं।
जब उनसे उनकी पत्नी सोनिया सिंह के राजनीति में आने की संभावनाओं पर सवाल किया तो उन्होंने रहस्यमयी जवाब देते हुए कहा कि परिवार से सिर्फ वे ही राजनीति में हैं। लेकिन पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वे उसका पूरा पालन करेंगे।
आरपीएन सिंह की पत्नी सोनिया सिंह एक निजी न्यूज चैनल में एंकर हैं।