फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सिंह सेंगर ने बेटी की शादी के लिए मांगी अंतरिम जमानत, कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब

Thu, 05 Jan 2023 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। साथ ही सुनवाई 16 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बेटी की शादी के लिए एक अन्य मामले में अंतरिम जमानत मांगी है। इस मामले में वह 10 साल की सजा काट रहा, जो उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से संबंधित है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। साथ ही सुनवाई 16 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है। अदालत ने सीबीआई से शादी होने की बात की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन

सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि सेंगर ने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक और मामले में हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष ऐसी ही याचिका दायर की है। इस मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पीठ पहले ही इस याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर चुकी है और सुनवाई भी 16 जनवरी को होनी है। सेंगर की ओर से अधिवक्ता कन्हैया सिंघल ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल की बेटी का शगुन कार्यक्रम 18 जनवरी को है और आठ फरवरी को शादी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें