फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: संस्कृति मंत्रालय ने युवाओं को दिया 'बुजुर्गों की बात देश के साथ' का न्योता

Wed, 08 Sep 2021 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं और बुजुर्गों बीच संवाद बढ़ाना है। आजादी के 75 साल के महोत्सव के तहत बुजुर्गों से बातचीत का वीडियो 'राष्ट्रगान डॉट इन' पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृति मंत्रालाय ने मंगलवार को युवाओं को 95 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों से आजादी से पहले और बाद में आए बदलाव के बारे में बातचीत करने और वीडियो रिकॉर्ड कर सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं और बुजुर्गों बीच संवाद बढ़ाना है। आजादी के 75 साल के महोत्सव के तहत बुजुर्गों से बातचीत का वीडियो 'राष्ट्रगान डॉट इन' पर अपलोड करना होगा। मंत्रालय ने इसके लिए 'बजुर्गों की बात, देश के साथ' नाम से टीजर भी जारी किया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में 95 साल के अधिक उम्र के उन वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा , जिन्होंने आजादी के 75 साल और गुलामी के दो दशक देखे हैं। कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से आह्वान किया जाता है कि वे ऐसे बुजुर्गों से बातचीत करें और वीडियो राष्ट्रगान डॉट इन पर अपलोड करें। इससे पहले मंत्रालय ने लोगों से राष्ट्रगान गाकर रिकॉर्ड करने और उसका वीडियो साइट पर अपलोड करने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें