फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: गैंगवार में मारा गया कुख्यात बदमाश अनिल, साथी भी हुआ घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Dec 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पॉश सेक्टर-46 में गार्डन गैलेरिया सोसाइटी के गेट के पास गैंगवार में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गोली मारने वाले बदमाश बाइक से आए थे। मरने वाले बदमाश की पहचान नगला खादर, फिरोजाबाद निवासी अनिल के रूप में हुई है। उस पर फिरोजाबाद में हत्या, गैंगस्टर सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में बदमाश जेल से जमानत पर छूटकर आया था। जबकि घायल साथी की पहचान उरावर, फिरोजाबाद निवासी हरिनाथ सिंह के रूप में हुआ है। हरिनाथ को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि अनिल ने गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी थी। इसमें उसका साथी बच गया था। वह भी कई घटनाओं में शामिल था। ऐसे में गैंगवार की आशंका है। अनिल व हरिनाथ दो दिन पहले ही नोएडा आए थे। सेक्टर-46 में गार्डन गैलेरिया सोसाइटी के गेट के सामने एचडीएफसी बैंक है। गेट के पास ही अनिल व हरिनाथ पैदल जा रहे थे।

शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें दोनाें नीचे गिर गए। सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड फायरिंग की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक अनिल की मौत हो गई। हरिनाथ को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


'मामला गैंगवार जैसा ही लग रहा है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि अनिल की दुश्मनी गांव व इलाके के कुछ लोगोें से थी। हालांकि पुलिस अभी सभी एंगल पर जांच कर रही है।'
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
Trending Videos
विज्ञापन

कोतवाल पर गिरी गाज, सीओ संभाल रहे थे थाना

इस घटना के बाद एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, अमित कुमार सिंह अभी छुट्टी पर गए हुए हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रथम दो दिनों से थाने का प्रभार देख रहे हैं। एसएसपी ने निरीक्षक उदय प्रताप को कोतवाली सेक्टर-39 का नया प्रभारी बनाया है।

फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
गोली की घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जिला अस्पताल व मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों को इस घटना के जांच कर जल्द वर्क आउट करने के निर्देश दिए। घटना के कुछ देर के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और नमूने लिए।
बच्चियों ने बताया, तीन अंकल थे बाइक परघटनास्थल के पास की सोसाइटी के कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर बच्चे बालकनी में आ गए। बच्चों ने बताया कि बाइक पर तीन अंकल दिखे थे।

लोगों में दिखा बदमाशों का खौफ
जिस जगह पर यह घटना हुई वहां बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में खौफ पैदा हो गया। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि कई लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी, तभी पता चला कि गेट के पास दो लोगों को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें