फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर हत्या मामला: दस्तावेजों की जांच से खुलेंगे बीमा पॉलिसी के राज

Thu, 06 Dec 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड्डा का जोहड़ में कार में जलाकर हुई मजदूर राजू की हत्या का खुलासा होने के बाद अब आरोपी आकाश से कड़ी पूछताछ हो रही है। अपनी मौत का षड्यंत्र रचने वाले आकाश की बीमा पॉलिसी के बारे में दस्तावेजों की जांच के बाद ही पुलिस अंतिम निर्णय तक पहुंच पाएगी।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस पूछताछ में 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी की बात सामने आई है। लेकिन, यह बीमा कहां करवाया गया है इसका पता दस्तावेजों की जांच के बाद ही चल सकेगा। वीरवार को गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस रिमांड में इस मामले से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपी के ठिकानों में जाकर तथ्यों का मिलान भी किया जाएगा। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल से तो नहीं मिला आइडिया

उसने यह पॉलिसी अलग-अलग जमा करवाई है। उसने कर्जे भी लिए हैं। बीमा पॉलिसी के अलावा उसके बैंक लोन, बैंक खातों आदि की भी पुलिस जांच कर सकती है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

राजू की हत्या और फिर उसे दुर्घटना का रूप देकर बीमा क्लेम डकारने का आइडिया आखिर आरोपियों को कहां से मिला। हालांकि, सीधे तौर पर यह पुष्ट नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी सीरियल सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल से ही शातिरों को ऐसे आइडिया मिले होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें