फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टिल्लू ताजपुरिया-चीकू धनकड़ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद

Tue, 08 Feb 2022 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह फेसबुक के जरिये दोनों गैंगस्टर के संपर्क में आए थे। दोनों को टशन के लिए पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का शौक है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया-चीकू धनकड़ गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव दोषपुर, नागल चौधरी, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी धर्मवीर उर्फ मोनू (22) और पवन कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह फेसबुक के जरिये दोनों गैंगस्टर के संपर्क में आए थे। दोनों को टशन के लिए पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का शौक है। आरोपी जेल में बंद चीकू धनकड़ के इशारे पर मानसरोवर पार्क में किसी कारोबारी से वसूली के लिए आए थे। रुपये न मिलने पर दोनों खाली हाथ लौट रहे थे, लेकिन उससे पूर्व पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को मानसरोवर पार्क थाने की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाश इलाके में वसूली के लिए आए हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद दोनों आरोपियों को पिस्टल समेत दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह जेल में बंद टिल्लू और चीकू से बेहद प्रभावित थे। वह उनके लिए कुछ भी कर सकते थे। गैंग की ओर से उनको बेहद हल्के काम दिए जा रहे थे। दोनों गैंगस्टरों से मिलाई के लिए उनके कपड़े व बाकी सामान पहुंचाने जेल जाते थे। जेल में बंद गैंगस्टर अंदर से ही उनको मोबाइल पर दिशा निर्देश देकर रंगदारी की रकम वसूलने के लिए भेजते थे। आरोपियों ने अपने कई वीडियो फेसबुक व दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हुए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों ही पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें