फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दरिंदगी: महिला को बुलाकर ऑटो में दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म... यहीं पर न रुकी हैवानियत

Tue, 13 Feb 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो युवकों ने एक महिला को रात में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मंगलवार को घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा के एक गांव में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि खुदा निवासी अजय और गोलू ने उसे रविवार रात को किसी बहाने से सेक्टर 58 क्षेत्र में बुलाया। जब महिला युवकों के पास पहुंची तब दोनों ऑटो में बैठे हुए थे। दोनों युवकों ने महिला को ऑटो में बिठा लिया और बदसलूकी करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की और कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। नोएडा जोन के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें