वहीं, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने दोपहर से बॉर्डर के मुख्य मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दी। बहादुरगढ़ से आने वाले मुख्य मार्ग पर बैरिकेड लगाकर ऊपर कंटीले तार लगाए गए हैं, ताकि जिससे कोई बैरिकेड पर न चढ़ सके। इसके बाद जर्सी बैरियर लगाए गए हैं।
इनके बीच की जगहों को इस तरह से बनाया गया है, जिसमें आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके बाद मिट्टी से भरे कंटेनर लगाए गए हैं। साथ ही, सोलह पहिए वाले ट्रक, क्रेन और बस खड़ी की गई है। मेट्रो के पिलर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले छोड़ने की व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिरम ने बताया कि बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।