फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Mon, 25 Aug 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद जीआरपी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों लाइन के किनारे से होकर अपने कमरे पर जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे कालोनी मेरठ निवासी 32 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र रामवीर दयालपुर के पास किराए पर रहता था। वह बुढ़िया नाले के पास किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था।

रविवार की रात वह काम खत्म करके लाइन के किनारे से होते हुए अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

एक अन्य घटना में गांव भदूरी जिला मथुरा निवासी 22 वर्षीय नाहर सिंह पुत्र सोरन सिंह यहां भारत कालोनी में रहता था। वह किसी निजी कंपनी में काम करता था।

बताया जाता है कि रविवार को अपने एक अन्य साथी के साथ लाइन के किनारे से होते हुए कमरे पर जा रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें