फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर ध्वस्तीकरण: 22 मई को गिरा दी जाएगी इमारत, 13.35 करोड़ रुपये होगी मलबे की कीमत

Wed, 09 Feb 2022 06:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

ट्विन टावर को 22 मई को ध्वस्त कर दिया जाएगा नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से बुलाई गई बैठक में कार्य योजना तय की गई है। 
विज्ञापन
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 93-ए स्थित ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने की तारीख का एलान हो गया है। ट्विन टावर को 22 मई को ध्वस्त कर दिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की ओर से बुलाई गई बैठक में कार्य योजना तय की गई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश से पहले ही प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने इस मामले में बुधवार को सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई। सुपरटेक ने भी इमारत ध्वस्त करने वाली मुंबई की कंपनी एडिफिस को 70 लाख रुपये का चेक एडवांस पेमेंट के रूप में दिया है। कंपनी का कहना है कि चेक क्लियर होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

मलबा देकर भी बिल्डर को देने होंगे 4.20 करोड़
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ट्विन टावर को तोड़ने में जो भी खर्च आएगा, उसे भी बिल्डर कंपनी को ही वहन करना होगा। पता चला है कि दोनों टावर तोड़ने के लिए मुंबई की एडिफिस एजेंसी करीब 17.55 करोड़ रुपये सुपरटेक बिल्डर से लेगी। इसमें करीब 13.35 करोड़ रुपये का मलबा निकलेगा। ऐसे में बिल्डर कंपनी एडिफिस को करीब 4.20 करोड़ रुपये का भी भुगतान करेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

100 करोड़ से ज्यादा का बीमा कराएगी एडिफिस
अवैध करार दिए जा चुके ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए मुंबई की एडिफिस कंपनी से बिल्डर कंपनी से करार किया है। विस्फोटक लगाकर इमारत को गिराया जाएगा। इस दौरान जोखिम की आशंका भी एक पहलू है। विशेष रूप से सुपरटेक का टावर संख्या-1 और एटीएस विलेज ट्विन टावर के सबसे पास है। विस्फोट के दौरान इन दोनों टावर को नुकसान हो सकता है। इसको देखते हुए एडिफिस एजेंसी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बीमा करवाएगी। इस जोखिम में अगर किसी इमारत में नुकसान होता है या कोई दुर्घटना होती है तो वो कवर होगी। वहीं पिछले दिनों हुए प्रजेंटेशन में एडिफिस कंपनी ने बताया कि किस तरह कंट्रोल ब्लास्ट से दोनों टावर को तोड़ते हुए झरने की तरह खाली जगह में गिराया जाएगा। विशेषज्ञों की देखरेख में 90 दिन में विस्फोटक लगाया जाएगा।

दस सेकेंड में मलबे में बदलेगा 32 मंजिला ट्विन टावर
ट्विन टावर को ध्वस्त करने की दिशा में कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई की एडिफिस कंपनी से सुपरटेक ने करार किया है। विस्फोटक लगाकर इस इमारत को गिराया जाएगा। आगामी दो-तीन दिनों में ही एडिफिस कंपनी साइट पर मशीन, उपकरण व अन्य सामान पहुंचाना शुरू कर देगी। 22 मई को सिर्फ एक धमाका होगा और मात्र दस सेकेंड में ट्विन टावर मलबे में तब्दील हो जाएगा। बुधवार को सीईओ रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बैठक में ट्विन टावर ध्वस्तीकरण से लेकर मलबा हटाने तक की पूरी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। 22 अगस्त तक बिल्डर या ध्वस्तीकरण कंपनी को मलबा मौके से पूरी तरह से हटाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें