फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोरों का गिरोह: मध्य प्रदेश से आकर दिल्ली में फैलाया जाल, शादी समारोह में इस तरह वारदात को देती थीं अंजाम

Mon, 07 Feb 2022 10:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने गाजीपुर थाने के पास घेराबंदी कर राजगढ़, मध्य प्रदेश निवासी ममता(32), वर्षा(24), सुषमा(26) और श्वेता (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला चोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी थाना पुलिस ने महिला चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो राजगढ़, मध्य प्रदेश से दिल्ली आकर शादी समारोह में चोरी करती थीं। पुलिस ने इस गिरोह की चार महिलाओं व एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के इस गिरोह ने एक महिला से एक लाख रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस ने इनसे एक लाख रुपये व एक ऑटो बरामद किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार पीड़ित मायादेवी ने दो फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ई-रिक्शा में बैठी थी। अग्रवाल स्वीट्स, डीडीए फ्लेट कालकाजी के पास तीन महिलाओं ने उसे बैग से एक लाख रुपये चुरा लिए। माया देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कालकाजी थानाध्यक्ष बलवीर कल्सन की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि ऑटो में आई महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरों में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर कैद हो गया। रजिस्ट्रेशन नंबर से पता लगा कि ऑटो दिनेश पाल के नाम से है। पुलिस टीम ने त्रिलोक पुरी में दबिश देकर ऑटो चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि महिलाओं को एक गिरोह है जो शादी समारोह में चोरी करता है। पुलिस ने गाजीपुर थाने के पास घेराबंदी कर राजगढ़, मध्य प्रदेश निवासी ममता(32), वर्षा(24), सुषमा(26) और श्वेता (26) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से मायादेवी के बैग से चुराए गए एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए।
 

मध्य प्रदेश से वारदात करने दिल्ली-एनसीआर आती थीं
पूछताछ करने पर आरोपी महिलाओं ने खुलासा किया कि वह सभी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वे 12-13 दिन पहले शादी की पार्टियों में चोरी व ठगी करने दिल्ली आई थीं। उन्होंने खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में एक कमरा किराए पर लिया। ऑटो चालक दिनेश पाल को भी अपने भरोसे में लिया और प्रतिदिन 1500 रुपये के हिसाब से उसका ऑटो रिक्शा किराए पर लेकर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में वारदात करने जाती थीं।

 
विज्ञापन

मायादेवी से एक लाख रुपये ऐसे चुराए-
ये महिलाएं  पहले अलकनंदा स्थित पीएनबी बैंक में गईं। उन्होंने ऑटो चालक को अपना ऑटो बैंक के बाहर पार्क करने को कहा। श्वेता और सुषमा बैंक के अंदर गईं। बैंक के अंदर देखा कि पीड़िता बैंक से बाहर आ रही है और अपने बैग में कुछ पैसे डाल रही है। बाद में पीड़िता ई-रिक्शा से जानी लगी। आरोपियों में से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हो गईं और ई-रिक्शा में बैठकर उसका बैग चुरा लिया। सुषमा और वर्षा ने शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझा लिया और ममता ने बैग को ब्लेड से काटकर उसके बैग से पैसे चुरा लिए थे। इनके खिलाफ कोई पिछली संलिप्तता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें