फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली होमगार्ड ने खाना खाया, पैसे मांगे तो किया हंगामा

Tue, 06 May 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम एक टल्ली होमगार्ड ने पहले खाना खाया, पैसे मांगने पर होटलकर्मी को पीटा। इतना ही नहीं, उसने होटल में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


इससे नाराज दुकानदारों ने लात-घूंसों से होमगार्ड की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन होमगार्ड एक होटल पर खाना खाने आए। पैसे मांगने पर वे होटलवालों से भिड़ गए और तोड़फोड़ करने लगे।

दो होमगार्ड तो भाग गए, जबकि एक को लोगों ने दबोचकर धुन दिया। बाद में उसे कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में होमगार्डों के कमांडेंट से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें