फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की तैयारी: शुरू हो रहा स्वदेशी आई एचपीवी टेस्ट का ट्रायल, सर्वाइकल कैंसर से बचेगी हजारों महिलाओं की जान

Fri, 12 Apr 2024 05:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के एम्स अस्पातल में सर्वाइकल कैंसर की रोकधाम के लिए स्वदेशी आई एचपीवी टेस्ट को लेकर एक ट्रायल शुरू होने जा रहा है। महिलाओं की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
एम्स में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरजा भाटला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर साल सर्वाइकल कैंसर से 80 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। इस देखते हुए स्वदेशी आई एचपीवी टेस्ट को लेकर एम्स में ट्रायल शुरू हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो से तीन माह कुछ पॉजिटिव रिजल्ट आएगा। सभी कुछ सही रहने पर इसे नेशलन प्रोग्राम में शामिल हो जायेगा। केंद्र सरकार ने बजट में अभी बच्चियों को टीका देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

एम्स में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरजा भाटला ने कहा कि महिला की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ भी इस दिशा में काम कर रहा है। सेवाए शुरू होने के बाद ये सुविधा न केवल भारत में दी जाएगी, बल्कि दुनिया के दूसरे गरीब देशों को भी ये सुविधा दी जाएगी।

सुविधा शुरू होने के बाद इसे कोविड की तरह जांच की जायेगी। 35 और 45 साल की उम्र में महिला की जांच की जाए। समय पर जांच होने से सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका पूरी तरह खत्म हो जाएगी। स्तन कैंसर के बाद ये महिला में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। 

अभी होने वाली जांच महंगी है। आसानी से उपलब्ध नहीं होती। स्वदेशी जांच शुरू होने का बाद यह काफी सस्ता हो जाएगा। सैपल की जांच होगी। ये सभी सैंपल को एम्स ने उपलब्ध करवाया है। मुंबई के अलावा एक अन्य केंद्र पर इस सैंपल की जांच होगी और इन पर शोध होगा।  
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर शंकर नारायण ने एक शोध किया था। इसमें पाया गया था की एक बार की जांच से इसे पकड़ा जा सकता है। अब दो बार जांच करेंगे। इसकी मदद से कैंसर पूरी तरह से पकड़ में होगा। इंटरनेशल स्तर की मानक में जांच होगी। दिसंबर से इस दिशा में काम शुरू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें