फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घने कोहरे के चलते धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, 11 हुईं लेट, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

Tue, 20 Dec 2022 10:58 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहरे का असर यातायात पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जहां सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। तो वहीं ट्रेनें घंटों देरी पर चल रही है। 11 ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चलने की खबर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सहित भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरी सुबह बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे शहर में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क यातायात और ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। मंगलवार को 11 ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चलने की खबर है। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान संचालन हालांकि अप्रभावित रहा।

विज्ञापन

 


मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत घने कोहरे व शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते बृहस्पतिवार से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 6.4 डिग्री के बीच चल रहा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें