फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का झांसा: तमिलनाडु के युवाओं से ट्रेनिंग के नाम पर ट्रेनों की कराई गिनती, 2.67 करोड़ ठगे

Tue, 20 Dec 2022 10:32 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्हें बताया गया था कि यह यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई), यातायात सहायकों और क्लर्कों के पदों के लिए उनके प्रशिक्षण का हिस्सा था, और उनमें से प्रत्येक ने रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक की राशि का भुगतान किया था।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े रेलवे नौकरी घोटाले का पता लगाया है, जिसमें 28 बेरोजगार युवाओं से 2.5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है। ट्रेनों और उनके कोचों के आगमन और प्रस्थान की गणना के लिए तमिलनाडु के कम से कम 28 युवाओं को एक महीने के लिए हर दिन आठ घंटे के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर तैनात किया गया। वे सभी इस बात से अंजान थे कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दायर एक शिकायत के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि यह यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई), यातायात सहायकों और क्लर्कों के पदों के लिए उनके प्रशिक्षण का हिस्सा था, और उनमें से प्रत्येक ने रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक की राशि का भुगतान किया था। जालसाजों ने पीड़ितों को यह कहकर फंसाया था कि अगर वे निश्चित राशि जमा करते हैं और दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक महीने का प्रशिक्षण पूरा करते हैं तो उन्हें रेलवे में नौकरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें