दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान को टो-ट्रैक्टर से रनवे की ओर पीछे धकेला जा रहा था। इसी दौरान टो बार की होल्डिंग पिन टूट गई और ट्रैक्टर विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। विमान के क्षतिग्रस्त होने के चलते इसको निरीक्षण व सुधार के लिए रोका गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को रनवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक टो-ट्रैक्टर खराब होने के चलते एयर इंडिया के विमान से टकरा गया। मामले को लेकर विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर एयर इंडिया का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। एक टो-ट्रैक्टर खराब होने के चलते विमान के अगले भाग से टकरा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विमान को टो-ट्रैक्टर से रनवे की ओर पीछे धकेला जा रहा था। इसी दौरान टो बार की होल्डिंग पिन टूट गई और ट्रैक्टर विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि गुवाहाटी जाने वाले इस 182 सीटों वाले विमान के क्षतिग्रस्त होने के चलते इसको निरीक्षण व सुधार के लिए रोका गया है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।