फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chef बना Thief: कर्ज चुकाने के लिए करने लगा झपटमारी, मकान मालिक बना मददगार; CCTV ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Fri, 15 Mar 2024 05:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने बताया कि वह इलाके में स्थित एक ढाबे में काम करता था। वहां से मिलने वाले वेतन से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। साथ ही उस पर काफी कर्ज हो गया था। उसके बाद उसने लूटपाट की योजना बनाई। 
विज्ञापन
दिल्ली में रसोइया बना झपटमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कर्ज चुकाने के लिए एक ढाबे का रसोइया झपटमारी करने लगा। वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से उसकी पहचान हो गई और फिर पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपी की पहचान रवि उर्फ मोटा के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने मकान मालिक की मदद से फोन को बेच दिया था। पुलिस ने उसके मकान मालिक और खरीदार को पकड़ लिया है और उन्हें मामले की जांच में जुड़ने का नोटिस दिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ मार्च को कीर्ति नगर में फोन झपटमारी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि पीली रंग की टी-शर्ट पहने बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर वारदात में शामिल बदमाश रमेश नगर निवासी रवि की पहचान कर ली।

पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने अपने मकान मालिक हरमीत के जरिए फोन को बेच दिया है। पुलिस ने उसके मकान मालिक को पकड़ा। जिसके जरिए पुलिस ने उस खरीदार दीपांशु को पकड़ कर उससे फोन बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

आगे की पूछताछ में उसने बताया कि वह इलाके में स्थित एक ढाबे में काम करता था। वहां से मिलने वाले वेतन से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। साथ ही उस पर काफी कर्ज हो गया था। उसके बाद उसने लूटपाट की योजना बनाई। उसने शिकायतकर्ता के घर के सामने से झपटमारी को अंजाम दिया। पुलिस मकान मालिक और खरीदार को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें