सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सेक्टर-67 के फ्लाइंग-7 क्लब में विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नशे का सेवन किया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां कई विदेशी नागरिक मिले। पुलिस टीम विदेशी नागरिकों की तलाशी लेने लगी तो कुछ विदेशी नागरिकों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। जिस पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन विदेशी नागरिकों को काबू कर लिया।
जिनकी पहचान नाइजीरिया की अलीमा मुस्तफा, साउथ अफ्रीका के मिकोलब व कैमारा के रूप में हुई है। दिल्ली में रहने वाले इन सभी आरोपियों पर वैध वीजा भी नहीं था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास वैध वीजा नहीं होने, पुलिस कार्य में बाधा डालने तथा अवैध रूप से शराब पिलाने पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत, एक्साइज एक्ट, तथा फॉरेनर एक्ट कि संबंधित धारा के तहत थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।