फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाइक से आए तीन लड़कों ने दुकान को बनाया निशाना, एक के बाद एक चलाई गोलियां

Tue, 19 Sep 2023 08:35 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां तीनों लड़कों ने दुकान पर और हवा में फायरिंग की। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन लड़के बाइक से आए। दो लड़के बाइक से नीचे उतर गए। उनमें से एक लड़के ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान दुकान पर दो गोलियां चलाई गईं और एक हवा में चलाई गई।। दुकान खुली थी, लेकिन गनीमत रही की कोई घायल नहीं हुआ। गोली दुकान के बाहर लगे शीशे को निशाना बनाकर मारी गई।

विज्ञापन


दुकान मालिक और कर्मचारी जांच कर रहे हैं। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। अरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। मामले में उस्मानपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अज्ञात आऱोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें