फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक किलो ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, पांच करोड़ बताई जा रही कीमत, म्यांमार से लेकर आए थे तस्कर

Thu, 04 Apr 2024 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान मिजोरम निवासी लालमुआंकिमी, लालडिनमाविया व लालेंगमावी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को डाबड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब एक किलो ड्रग्स बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ कीमत है। आरोपियों की पहचान मिजोरम निवासी लालमुआंकिमी, लालडिनमाविया व लालेंगमावी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ पर आरोपी लालडिनमाविया ने खुलासा किया कि जब्त की गई ड्रग्स म्यांमार से लाई गई थी और चाय के पैकेट में मिजोरम के रास्ते दिल्ली आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 22 मार्च को उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि लालमुआंकिमी और लालडिनमाविया मेथमफेटामाइन ड्रग्स की सप्लाई करने डाबड़ी स्थिति फल मंड में दोपहर एक से दो बजे के बीच आएंगी। जांच के बाद निरीक्षक सुभाष चंद और राम अवतार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दोपहर करीब 12:40 बजे टीम फ्रूट मंडी, मेन रोड में डाबड़ी पहुंची। इसी बीच एक महिला और एक व्यक्ति स्कूटी पर फ्रूट मंडी में डाबड़ी फ्लाईओवर की तरफ से आए और पुलिस बूथ के पास स्कूटी रोककर किसी का इंतजार करने लगे। मुखबिर की निशानदेही पर स्टाफ द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें