फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या, अलमारी में शव डालकर हुआ फरार; दोनों करते थे लहंगे का कारोबार

Thu, 04 Apr 2024 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रुखसार के रूप में हुई है। फरार आरोपी विपल टेलर मूलतः सूरत गुजरात का रहने वाला है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली डाबड़ी इलाके में एक कारोबारी ने सहमति संबंध में रहने वाली प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका के शव को अलमारी में बंदकर फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त रुखसार राजपूत (26) के रूप में हुई है। मृतका के पिता और भाई के दिल्ली पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी सूरत, गुजरात का रहने वाला विपल टेलर है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को गली नंबर 10 राजापुरी के एक फ्लैट में युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता मेरठ, यूपी निवासी मुस्तकीन मिले। उन्होंने बताया कि वह रुखसार के पिता हैं। उनकी बेटी सूरत, गुजरात के रहने वाले विपल टेलर के साथ अपने फ्लैट में पिछले डेढ़ माह से सहमति संबंध में रह रही थी। दोनों लहंगे का कारोबार कर रहे थे। 

पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने सुबह फोन कर बताया कि विपल उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसकी हत्या कर देगा। जानकारी के बाद वह अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उनकी बेटी से लगातार मारपीट करता था। पुलिस ने फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलमारी से रुखसार का शव मिला। उसके शरीर पर मारपीट की वजह से काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। आशंका है कि आरोपी ने युवती की पिटाई करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन

पिता को गुजरात में रहने की बात कही थी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रुखसार ने अपने पिता को गुजरात में रहने की बात कही थी। बुधवार सुबह बेटी के फोन करने पर पता चला कि वह दिल्ली में रह रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह से यहां रह रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला कि डेढ़ माह पहले ही रुखसार ने इस मकान को खरीदा था और विपल के साथ रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें