फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की हेरोइन संग तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अफगानी नागरिक है।
विज्ञापन


इनके कब्जे से करीब दो किलो हेरोइन व एक लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरोह के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कुवैत, दुबई और भारत समेत कई देशों में फैले हुए हैं।

स्पेशल सेल उपायुक्त के अनुसार यह गिरोह अफगानिस्तान की हेरोइन को भारत में सप्लाई करने में लगा हुआ था। कुवैत में बैठे कुछ लोग इस गिरोह को चला रहे हैं।

जांच के दौरान इंस्पेक्टर राहुल स्वाहने को सूचना मिली थी कि एक अफगानी नागरिक साकेत इलाके में दक्षिण भारत के कुछ लोगों से मिलने आएगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अफगानिस्तान निवासी नासीर अहमद, केरला निवासी काबीर एमपी और बिजू पी के रूप में हुई।
विज्ञापन


माचिस के डब्बे में सप्लाई करता था
नासीर अहमद माचिस के बक्से में हेरोइन की सप्लाई करता था। वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में पेशावर, पाकिस्तान जाता रहता था। यहां उसकी मुलाकात अफजल से हुई थी।

अफजल ने उसे हेरोइन की एक खेप भारत पहुंचाने के लिए एक लाख डॉलर का लालच दिया। इसके बाद नासीर इस गिरोह में शामिल हो गया और भारत में हेरोइन की खेप लाने लगा।

काबीर ने वर्ष 2000 से 2008 तक रियाद में काम किया था। भारत आने के बाद वह सैफुल्लाह से मिला। कुवैत से आने वाली हेरोइन की खेप को सैफुल्लाह लेता था। सैफुल्लाह केअक्तूबर, 2014 में गिरफ्तार होने के बाद काबीर ने खेप लेना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें