फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों इस बार फिकी रहेगी दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी, सिर्फ महंगाई नहीं ये भी है बड़ा कारण

Sat, 30 Dec 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो दिल वालों की दिल्ली में हर बार नया साल कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। लेकिन अबकी बार वीकेंड की वजह से सेलिब्रेशन कुछ ठंडा सा दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


आमतौर पर 31 दिसंबर से करीब सप्ताह भर पहले तक दिल्ली के टॉप इवेंट हाऊसफुल हो जाया करते थे। लेकिन अभी स्थिति ऐसी है कि न्यू ईयर स्पेशल नाइट को एक दिन बचा है और जगह जगह रेस्तां बार में बुकिंग जारी है।

वहीं, इस बार दिल्ली आउट पार्टी का जोर भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। शनि और रविवार पडने की वजह से लोग नए साल का स्वागत राजधानी से कई किलोमीटर दूर पहाड़ों और प्रकृति के बीच करना चाहते हैं। जिसके लिए ट्रैवल्स एजेंसियों ने गर्मजोशी के साथ तैयारी की है।
विज्ञापन


न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बात करें तो अबकी बार दिल्ली में एयरोसिटी और कनॉट प्लेस की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। हालांकि इन दोनों ही जगहों पर पार्टी करना सामान्य से कुछ महंगा पड़ सकता है।

एयरोसिटी में 31 दिसंबर को म्यूजिकल नाइट होने वाली है, जिसकी एंट्री फीस करीब 16 हजार से शुरू है। वहीं, कनॉट प्लेस के मायी बो, लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स, एमटीवी जैसे टॉप रेस्तरां बार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां लोग फोन पर अपनी सीटें बुक कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से ज्यादा गुडग़ांव में पार्टी

दिल्ली के यूथ के गुडग़ांव भी बेहतर विकल्प मिलता है। यही वजह है कि अबकी बार नए साल की महफिल दिल्ली से ज्यादा गुडग़ांव में देखने को मिल सकती है। यहां हयात रीजेंसी, एमजी रोड, डीएलएफ, ताज सिटी सेंटर, सेक्टर 29, 52 और 64 में कई म्यूजिकल नाइट्स होने वाली हैं।

एंट्री फीस 4 हजार से शुरू
अलग-अलग होटल और पब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एंट्री फीस थोड़ी महंगी है। एंट्री फीस 4 हजार से शुरु होगी। इनमें अनलिमिटेड मस्ती के साथ-साथ ड्रिंक और खाना शामिल होगा। वहीं ढोल, लैजर शो समेत कई और चीजें आकर्षण का केंद्र होंगी। फैमिली के लिए अलग एंट्री फीस और कपल्स के लिए अलग फीस निर्धारित की गई है। इनमें गोल्ड, प्लेटेनियम समेत कई अलग एंट्री होगी, जिनकी कीमत 15 से 20 हजार तक है।

दिल्ली का पहला डिनर थियेटर
नए साल में दिल्ली का पहला डिनर थियेटर भी शामिल है, जोकि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के समीप पारसी अंजुमन हॉल में है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजन भी रहेंगे। वहीं, पूर्वी दिल्ली में हरनाम प्लेस बैंकेट हॉल में म्यूजिक पार्टी होने वाली है। एयरो सिटी में दो जगह पार्टी हो रही है। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में पंजाबी गायक शैरी मान का प्रोग्राम भी है।

बार के साथ बैंकों का भी ऑफर
अबकी बार न्यू ईयर को लेकर होटल, पब और बार के अलावा तमाम बैंकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। नोटबंदी के बाद से बढ़े क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बढने से बैंकों में भी ऑफर देने की होड़ से मची है। कोई 400 रुपये की छूट दे रहा है तो कोई 10 फीसदी की। जिसका सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट बैंकों के यूजर्स को होगा।

सुरक्षा का इंतजाम भी सख्त
उधर, 2017 की आखिरी रात को लेकर जहां जश्न को लेकर हर कोई बेताब है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी इसे लेकर सुरक्षा के खास और बेहद सख्त इंतजाम किए हैं। अगले चार दिन तक रात में पुलिस ने अपनी दौड़ और भी तेज कर दी है। नई दिल्ली के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके और जहां सबसे ज्यादा यूथ मिलता है, वहां निगरानी सख्त कर दी है। दिल्ली पुलिस ने सभी से अपील की है कि रात में शराब के नशे में सड़कों पर वाहन नहीं दौड़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें