फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के दावे फेल, 30% दिल्लीवाले रिश्वत से कराते हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेशक भ्रष्टाचार कम होने की बात कर रहे हों, लेकिन राजधानी में पिछले एक साल में 30 फीसदी आबादी ने काम करवाने के लिए रिश्वत का सहारा लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस, रेहड़ी-फड़ी, घर के नक्शे पास करवाने के लिए सबसे अधिक रिश्वत देनी पड़ती है।

यह खुलासा सीएम-इंडिया करप्शन स्टडी-2015 की रिपोर्ट में हुआ है। खास बात यह है कि पिछले एक साल में दिल्लीवासियों ने पंद्रह मुख्य सेवाओं के लिए 239.26 करोड़ रुपये रिश्वत में खर्च किए हैं। जबकि कुल आबादी में से एक घर करीब 2486 रुपये रिश्वत में देता है।
विज्ञापन

LPG पाइप रिपेयर के लिए देते हैं 20 हजार

इंडियन वुमन प्रेस क्लब में सोमवार को सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर डीआर कार्तिकेयन ने सीएम ट्रांसपेरेंसी की ओर से सीएमएस-इंडिया करप्शन स्टडी-2015 को लॉन्च किया।

इसमें दिल्ली की जनता को छोटे से बड़ा काम करवाने के लिए किस प्रकार का अनुभव हुआ, उसमें राय और अनुभव दोनों शेयर किए।

सीएम ट्रांसपेरेंसी के डायरेक्टर अलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, नक्शे पास करवाने के लिए सबसे अधिक 45 हजार, तो एलपीजी डोमेस्टिक सिलेंडर की पाइप ठीक करवाने के लिए बीस रुपये की रिश्वत दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें