1- यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 15 भारतीय भाषाओं में दी जा सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जिन भाषाओं में यह परीक्षा आयोजित की है वो हैं- कन्नड़, मलयालम, कोंकणी, मराठी, बंगाली, गुजराती, असमी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी और उर्दू। जानकारी के अनुसार यह पहली ऐसी परीक्षा है जो एक साथ इतनी भाषाओं में होगी।
2- एसिड अटैक के शिकार, कुष्ट रोग से ग्रसित रह चुके और मांसपेशियों में होने वाले विकार और छोटे कद वाले युवाओं को भी दिव्यांग कैटेगरी के अंतर्गत आरक्षण मिलेगा।
3- पहले यह खबरें फैल रही थीं कि परीक्षार्थियों ने हिंदी या अंग्रेजी में अपने सिग्नेचर किए हैं वही मान्य होंगे। मगर रेल मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षार्थी किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकता है।
4- जब भी हम कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जाते हैं तो हमारे दिमाग में ये बात जरूर आती है कि अगर कई लोगों के नंबर एक जैसे हुए तो किसका सेलेक्शन होगा। तो इस संबंध में परेशान ना हों। रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के नोटिफिकेशन में इस दुविधा का समाधान कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के मेरिट में समानता हुई तो आयु के आधार पर सिलेक्शन होगा। जिसकी उम्र अधिक होगी, उसे ही तरजीह दी जाएगी।
5- मई माह में रेलवे में 20 हजार और पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी जाएगी। ये 20 हजार पद आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और आरपीएसएफ (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) में भरे जाएंगे।
6- इस बार किसी भी पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। सिर्फ लिखित परीक्षा और ग्रुप डी के लिए फीजिकल टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा। ताकि इंटरव्यू में होने वाली गड़बड़ी से बचा जा सके।