फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT दिल्ली में छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश क्योंकि...

Sat, 14 Apr 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली के  वसंत विहार थाना स्थित भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) में शुक्रवार सुबह एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक पेज का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

विज्ञापन


उसके सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका बचपन से ही यौन शोषण हो रहा था। यही कारण है कि उसने तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

छात्र की पहचान हुगली, पश्चिम बंगाल निवासी गोपाल मालू (21) के रूप में हुई है। दक्षिण पश्चिम जिला डीसीपी मिलिंद डुम्बेरे ने बताया कि गोपाल आईआईटी में नीलगिरी हॉस्टल में रहता था। वह एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में ही हुआ था छात्र यौन शोषण

- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार, गोपाल ने दस अप्रैल को नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई थी।

वह हॉस्टल वापस आ गया था। इस घटना के बाद उसका भाई बच्चू राम उसके साथ रहने लगा था। वहीं, पुलिस ने गोपाल की काउंसलिंग भी करवाई थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्र के साथ यौन शोषण की वारदात पश्चिम बंगाल में हुई थी।

छात्र मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुबली का रहने वाला है और कोलकाता के एक बड़े कॉलेज से उसने बीए की शिक्षा पूरी की। बीए कंप्लीट करने के बाद उसे दिल्ली आईआईटी में दाखिला मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें