सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ऊंचागांव अस्पताल पर भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही शांतिपूर्वक चढ़त पूरी कराई गई। साथ ही अन्य रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में कराई गईं। दूल्हा पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के खिलाफ थाना नरसेना पर तहरीर दी। वहीं, शादी की रस्में पूर्ण होने पर सुबह को दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया।
साथ ही मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सात घंटे चली पंचायत में समझौता हो गया। तब जाकर दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार हुआ। रविवार दोपहर बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी