फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली को बचाने कोर्ट पहुंचे इंडिया टीवी के रजत शर्मा

Wed, 06 Jan 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि केस में पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। जेटली ने कोर्ट में आप नेताओं के खिलाफ बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


जेटली के मानहानि केस में इंडिया टीवी के रजत शर्मा को गवाह बनाया गया है। रजत शर्मा ने भी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

जेटली ने अपने बयान में कहा कि आप नेताओं ने सोच-समझकर और रणनीति के तहत उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए। जिससे उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान हुआ।

'जनता के बीच छवि को पहुंचाया नुकसान'

जेटली के मुताबिक आप नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी बदनाम किया। गौरतलब है कि जेटली ने डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में दिल्ली के सीएम केजरीवाल समेत 6 आप नेताओं पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

जेटली ने आप नेता राघव चढ्ढा का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल और अपने अन्य सहयोगियों के ट्वीट को रि-ट्वीट कर उनकी छवि खराब की।

इतना ही नहीं जेटली के मुताबिक इन लोगों ने डीडीसीए मामले को लेकर उनके बारे में गलत बयानबाजी भी की। बता दें कि आप नेताओं के खिलाफ जेटली ने अपराधिक मानहानि के साथ दस करोड़ का सिविल मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामले ने ऐसे पकड़ा तूल

दरअसल डीडीसीए में कथित घोटाले और अनियमितताओं को लेकर दिल्ली सरकार ने एक आयोग बनाया था। आयोग की रिपोर्ट के बाद मामला गर्माया।

लेकिन इस मुद्दे ने तूल उस वक्त पकड़ा, जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के कार्यालय पर सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई की इस रेड को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए और निशाना साधा।

आप ने केंद्रीय वित्त मंत्री पर डीडीसीए में कथित घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि केंद्र सीबीआई के माध्यम से अरुण जेटली को बचाने का प्रयास कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें