फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को 8 घंटे भी नहीं बीते थे कि पति का उठा जनाजा, सुहागरात में ली थी आखिरी सेल्फी

Tue, 14 Mar 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
शाह‌िद और जमशीदा की आख‌िरी सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पुन्हाना में शादी के आठ घंटे बाद एक व्यक्ति को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन ने उसी दिन एक सेल्फी भी ली थी जो उसकी आखिरी सेल्फी साब‌ित हुई।
विज्ञापन


शादी के आठ घंटे बाद ही दूल्हे शाह‌िद की करंट लगने से मौत हो गई। मौत से गांव में ही नहीं बल्कि इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

फिलहाल परिजनों ने इसे कुदरत का फैसला मानते हुए उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक गांव बादली के सरपंच जावेद का भतीजा था। वह बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे क्या पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी

मौत - फोटो : file
पुन्हाना खंड के गांव बादली निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र सहूद खान की शादी नूंह की रहने वाली जमशीदा के साथ 26 फरवरी को हुई थी। दिन में शादी समारोह होने के कारण मोहम्मद शाहिद दुल्हन को लेकर अपने घर शाम करीब 9 बजे पहुंच गया था। शाहिद ने रात में अपनी पत्नी के साथ सेल्फी भी ली।

लेकिन उसे क्या पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी। शाहिद सोमवार सबह करीब 5 बजे नहाने के लिये उठा। उसने गर्म पानी करने के लिए बिजली की रॉड को जैसे ही बिजली के स्विच में लगाया तो अचानक उसमें करंट आ गया। शाहिद को करंट लगने के कारण झटका लगा कि वह बेहोश हो गया।

मृतक के चाचा एवं गांव बादली के सरपंच जावेद का कहना है कि दुल्हन की चीख पुकार सुनकर सभी लोग दुल्हन के कमरे की तरफ दौडे़। कमरे में जाकर देखा तो शाहिद जमीन पर पड़ा था। परिवार के सदस्य शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन शाहिद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें