फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आकर्षक दिखने के लिए सैलून में लगवाया कलर, हो गया गंजा

Tue, 14 Mar 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई की शादी में शामिल होने गोरखपुर से आए एक युवक को इंदिरापुरम के एक सैलून में बालों को कलर करवाना भारी पड़ गया। सैलून संचालक ने युवक के बालों में कलर लगाया ही था कि उसके बाल गिरने लगे, जिसके चलते युवक को गंजा होना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी आकाश त्रिपाठी इंदिरापुरम के नीति खंड-2 में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए हैं। शनिवार को उनके भाई की शादी है।

बुधवार शाम वह शेविंग करवाने के लिए शिप्रा मॉल के पास एक सैलून में गए थे। सैलून संचालक ने शेविंग के बाद बालों में कलर लगाना शुरू कर दिया। वह कलर लगवाकर उसे सुखा ही रहे थे कि उनके बाल झड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर के बाद धोया बाल तो झड़ बाल

उन्होंने तुरंत कलर को पानी से धोया मगर एक ओर के पूरे बाल झड़ गए। उन्होंने संचालक से शिकायत की तो वह अपने कलर को ब्रांडेड बताने लगा। 

आकाश ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो सैलून संचालक फरार हो गया। आकाश का आरोप है कि दुकान में रखा केमिकल और कलर एक्सपायर हो चुका है, जिसके चलते उनके बाल गिरने लगे। 

एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। उधर, एक ओर के बाल झड़ने के बाद आकाश को पूरा गंजा होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें