फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके ने छीनी रोशनी: बाल्टी रख गली में पटाखा फोड़ रहा था किशोर, चपेट में आने से 11 साल के बच्चे की आंख फूटी

Sat, 18 Nov 2023 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां के पास एक लड़का चिल्लाते हुए आया और बताया कि पटाखा लगने से उनके बेटे की आंख फूट गई है। वह तुरंत भागकर वहां पहुंची। उनका बेटा जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन
पटाखे के धमाके से फूटी बच्चे की आंख - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में गली में पटाखे फोड़ने से 11 साल के बच्चे की एक आंख फूट गई। बच्चे का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे के मां की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि पटाखा पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग फोड़ रहा था। आरोपी पटाखा फोड़ने के दौरान उसके ऊपर प्लास्टिक की बाल्टी रख दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

घायल 11 साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ समयपुर बादली के जेजे कालोनी में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसके तीन भाई और दो बहनें हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि दीपावली की रात वह तीन बच्चों को लेकर मंदिर में पूजा करने गई थी। वहां से वापस आने के दौरान उनके पड़ोस में रहना वाला एक लड़का गली में पटाखा फोड़ रहा था। उन्होंने लड़के को उनके जाने के बाद पटाखा फोड़ने के लिए कहा। लेकिन लड़का लगातार पटाखे फोड़ रहा था। वह अपने दो बच्चों को लेकर वहां से घर आ गई। जबकि उसका 11 साल का बेटा वहीं रह गया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक लड़का चिल्लाते हुए उनके पास आया और बताया कि पटाखा लगने से उनके बेटे की आंख फूट गई है। वह तुरंत भागकर वहां पहुंची। उनका बेटा जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। आस पास मौजूद बच्चों ने बताया कि जिस लड़के को आपने पटाखा फोड़ने से मना किया था। उसी ने पटाखा फोड़ने के दौरान पटाखे पर प्लास्टिक की बाल्टी रख दी थी। धमाके होने पर बाल्टी का टूकड़ा बच्चे के आंख में जा लगी। वह घायल बेटे को लेकर तुरंत पास के नर्सिंग होम में पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और बच्चे को एम्स में रेफर कर दिया। वहां बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि बच्चे को उसके परिवार वाले एम्स ले गए हैं। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने उसकी मां का बयान लिया और इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पटाखा फोड़ने वाला नाबालिग है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें