फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तांत्रिक ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पिता की बीमारी ठीक करने के नाम पर की हैवानियत

Wed, 28 Aug 2024 12:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी तांत्रिक की पहचान शरीफ (52) के रूप में हुई है। उसने तांत्रिक क्रिया के बहाने मासूम को अपने घर बुलाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में पिता की बीमारी ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के बहाने मासूम को अपने घर बुलाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम का पिता पिछले काफी समय से बीमार है। वारदात के बाद मंगलवार को पुलिस को खबर दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मासूम बच्ची का मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शरीफ (52) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें