फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर कोचिंग मामला: बेसमेंट के चार सह मालिकों ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका दायर की

Wed, 28 Aug 2024 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में गिरफ्तार चार सह मालिकों ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
Delhi Coaching Center Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में गिरफ्तार चार सह मालिकों ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पिछले सप्ताह ट्रायल कोर्ट ने मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह राउज एवेन्यू कोर्ट की जिला एवं सेशन जज अंजू बजाज चांदना ने परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और तजिंदर सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया। हाल ही में ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में एसयूवी चालक मनोज कथूरिया को जमानत दे दी थी।

संस्थान बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी चला रहा था, जहां छात्र पानी में फंस गए थे। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मौतों की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें