फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गा के तीखे तेवर: 'मुझ पर चाहे एक या 1000 केस करो, मैं केजरीवाल से पूछता रहूंगा सवाल'

Wed, 11 May 2022 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तजिंदर बग्गा ने कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं और पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। मैं केजरीवाल से सवाल पूछना जारी रखूंगा चाहे ये मेरे ऊपर एक या 1000 केस कर दें।
विज्ञापन
तजिंदर बग्गा ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके वादों को पूरा करने को लेकर सवाल करते रहेंगे जो उन्होंने पंजाब चुनाव में किए थे। केजरीवाल ने कहा था कि वह गुरु ग्रंथ साहिब की अवमानना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन उन्होंने अब तक नहीं किया इसलिए मैं उनसे सवाल करता रहूंगा।

विज्ञापन


बग्गा ने कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं और पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। मैं केजरीवाल से सवाल पूछना जारी रखूंगा चाहे ये मेरे ऊपर एक या 1000 केस कर दें।

भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में मुझे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था क्योंकि मैंने केजरीवाल से उनके वादे पर अमल करने के लिए कहा था। मैंने उनसे पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में कार्रवाई के लिए कहा और ड्रग माफिया व खालिस्तानी अलगाववादियों पर सवाल पूछे इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें