फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिले स्वरूप राज के परिजन, कप्तान ने दिया निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन

Mon, 31 Dec 2018 06:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
swaroop raj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पैरामाउंट सोसायटी में 18 दिसंबर को जेनपेक्ट कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (एवीपी) की खुदकुशी के मामले में जांच में तेजी लाने की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात की। कप्तान डॉ. अजयपाल शर्मा ने पूरी बात सुनने के बाद निष्पक्ष जांच व जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी ने परिजनों से पूछा कि वह जांच से संतुष्ट न हों तो इसे दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जा सकता है। परिजन ने नोएडा पुलिस पर भरोसा जताया।

विज्ञापन


जेनपेक्ट कंपनी के एवीपी स्वरूप राज ने सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट सोसायटी स्थित अपने फ्लैट में 18 दिसंबर को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें लिखा था कि उन पर कंपनी की दो कर्मियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और अधिकारियों ने बिना जांच के उन्हें निलंबित कर दिया। स्वरूप राज ने यह भी लिखा था कि जांच में वह निर्दोष साबित भी हो जाते हैं, तब भी लोग उन्हें शक की नजर से देखेंगे। इस मामले में स्वरूप राज की पत्नी कृति ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दोनों महिला कर्मियों, जांच कमेटी में शामिल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक इस मामले के आरोपी पुलिस के सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस दिया है। इसके बाद से कार्रवाई अटकी हुई है।

एवीपी के ससुर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी ने उनकी बात तसल्ली से सुनी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि अब जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले जांच अधिकारी मुनीष चौहान ने कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर स्वरूप राज’ अभियान 
स्वरूप राज के मित्र और करीबी इस घटना के बाद से व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर स्वरूप राज’ अभियान चला रहे हैं। वह अपनी पोस्ट में जेनपेक्ट के खिलाफ आवाज उठाकर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें