फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वस्तु-विनिमय’ प्रणाली की नीति से ट्रेनों में विज्ञापन का मौका देगा भारतीय रेलवे

Mon, 31 Dec 2018 06:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ट्रेनों में विज्ञापन देने की चाह रखने वाली कंपनियों के लिए पुराने समय में प्रचलित रही ‘वस्तु विनिमय’ प्रणाली पर आधारित एक अनूठा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत अब से जिस कंपनी का विज्ञापन ट्रेन में लगा होगा, अंदर सामान भी उसी कंपनी का ही उपलब्ध होगा। यानी जिस कंपनी के साबुन का विज्ञापन ट्रेन पर लगा है, तो शौचालय में भी उसी कंपनी का साबुन मौजूद रहेगा। इस संबंध में रेलवे के सभी महा प्रबंधकों को 27 दिसंबर को निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि हम एक अनोखे विचार के साथ प्रयोग कर रहे हैं। वस्तु-विनिमय प्रणाली में पैसों की अदला-बदली नहीं होती है। हर दिन लाखों लोगों को लाने ले जाने वाली भारतीय रेलवे का ऐसा ऑफर कंपनियों के लिए लुभावना है और उन्हें इससे प्रचार मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि यदि एक कोचिंग डिपो ऑफिसर (सीडीओ) को इस तरह का ऑफर मिलता है तो वह इसे रेलवे की वेबसाइट पर 21 दिनों के लिए प्रदर्शित करेगा ताकि इसी तरह के उत्पादों के लिए रुचि रखने वाली दूसरी कंपनियों को भी बराबरी का मौका मिले। समयावधि खत्म हो जाने के बाद सीडीओ एक पार्टी का चुनाव कर सकता है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि शुरुआत में इस तरह से विज्ञापन के लिए सीडीओ प्रत्येक डिपो में दो ट्रेनों के लिए तीन महीने की अनुमति दे सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में हम सेवा की बजाय वस्तु लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कंपनियां पैसे के स्थान पर अपना उत्पाद ऑफर कर सकती हैं। हम उन्हें ट्रेनों में विज्ञापन का मौका देंगे। पॉलिसी के अनुसार, विज्ञापन का आकार 6 गुणा 6 इंच होगा। ये ट्रेन के कोच में टॉयलेट के अंदर या दरवाजे के पास लगाए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा चार उत्पादों या इक्विपमेंट के ऐड लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें