फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया मरी नहीं मारी गई: ससुरालियों पर मृतका के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, शव को चिता से उठाकर ले गई पुलिस

Fri, 13 Jan 2023 07:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसलिए मायके पक्ष के लोग मृतका के मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
सोनिया की मौत बनी पहेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रजघाट श्मशान घाट पर पहुंचकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई चिता से शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हापुड़ के लज्जापुरी निवासी सोनिया (32) के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुई। पीड़ित पति ने बताया कि घर में सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन गुरुवार की शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी घर में ही थी। वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वहां से जब घर वापस आया और पत्नी सोनिया को आवाज लगाई तो वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई। जिसके बाद वह अपने कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी ने फंदे से लटकी हुई थी। जिसको आनन फानन में नीचे उतारा और निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया
सोनिया की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद सभी परिजन शव को कब्जे में लेकर श्मशान घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार करने लगे। महिला का शव चिता पर रखा हुआ था। इतने में मृतका के चचेरे भाई ने ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी और बहादुरगढ़ थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद सूचना मिलते ही ब्रजघाट और बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी और शव को चिता से उठवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुरालियों पर हत्या का आरोप
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसलिए मायके पक्ष के लोग मृतका के मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही सोनिया की हत्या की है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
मृतका के शव को बहादुरगढ़ थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें