फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विकासपुरी के सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने हाथ की नस काटकर दी जान, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

Sat, 09 Jul 2022 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त उत्तम नगर निवासी अशोक आनंद (44) के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर 1.32 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि विकासपुरी के सार्वजनिक शौचालय से खून निकल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विकासपुरी स्थित सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों का कहना है कि डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त उत्तम नगर निवासी अशोक आनंद (44) के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर 1.32 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि विकासपुरी के सार्वजनिक शौचालय से खून निकल रहा है। 

मौके पर पहुंची पुलिस बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। उसने हाथ की नस को पेपर कटर से काट रखा था। पास ही कटर पड़ा था। पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें